Zee News को बाय बोल गए Sudhir Chaudhary, खोलने जा रहे इतना बड़ा बिजनेस

 

 

Desk। लंबे अरसे से Zee News के एडिटर-इन-चीफ और CEO के पद पर कार्यरत सुधीर चौधरी ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे ने Zee को हिलाने के साथ ही पूरी की पूरी मीडिया इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपना खुद का वेंचर शुरू करने के लिए ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में Zee News के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है।

भारतीय टीवी पत्रकारिता के दिग्गज सुधीर चौधरी Zee में करीब एक दशक तक काम करने के बाद कंपनी से विदाई ले रहे हैं। बता दें कि कंपनी में यह उनका दूसरा कार्यकाल था क्योंकि वह शुरुआत में जी न्यूज में शामिल हुए थे पर फिर 2003 में वह सहारा समय के साथ जुड़ गए। इसके बाद वह कुछ समय के लिए इंडिया टीवी से भी जुड़े और 2012 में वह फिर से लौटकर जी न्यूज में आ गए। जी न्यूज में वह डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस (DNA) के होस्ट और स्टार एंकर के रूप में जाने जाते हैं। उन्हीं के कारण यह शो हिंदी समाचार चैनलों पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले शो में से एक था।

उनके इस्तीफे पर ज़ी मीडिया ने एक बयान में कहा है, “यह औपचारिक रूप से सूचित किया जाता है कि सुधीर चौधरी, सीईओ क्लस्टर 1 ने ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपनी सेवाओं से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया है। इसमें बताया गया है कि ऐसा उन्होंने इस लिए किया है क्योंकि सुधीर अपना वेंचर शुरू करना चाहते हैं।”

बता दें कि सुधीर चौधरी के इस्तीफे के बाद अब जी मीडिया समूह के मालिक सुभाष चंद्रा का भी एक पत्र सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा, “मैं सुधीर को दो दिनों से मनाने की कोशिश में लगा हूँ। पर वो अब अपनी फैन फॉलोइंग का इस्तेमाल कर अपना खुद का एक वेंचर शुरू करना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैं उनकी उन्नति के रास्ते में नहीं आना चाहता, इसलिए मैंने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

इसके साथ ही उन्होंने सुधीर को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए 8 जुलाई को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सुधीर चौधरी के लिए फेयरवेल डिनर का आयोजन करने की जानकारी भी साझा की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *