भूखंडों के क्रय-विक्रय में हुई स्टांप चोरी को सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

[object Promise]
ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद
देवरिया । भूखंडों के क्रय-विक्रय में हुई स्टांप चोरी को सुनिश्चित करने के लिए ग्राम बैतालपुर, इंदुपुर तथा कतौरा में स्थलीय निरीक्षण करते हुए ए आई जी स्टांप राधाकृश्ण मिश्र को निर्देश दिए कि उनका मूल्यांकन कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए इन पर निर्धारित शुल्क
वसूली की कार्यवाही की जाये। उक्त निर्देष जिलाधिकारी अमित किशोर ने निरीक्षण के दौरान दिया।  उन्होने यह भी निर्देष दिया कि यह सुनिष्चित कर लिया जाय कि भूखण्ड किस उद्देष्य से संबंधित है कृशि,रिहायसी या व्यवसायिक। उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण से यह स्पश्ट हो जाता है कि भूखण्ड का प्रयोग किस कार्य के लिये किया जायेगा और जो स्टाम्प षुल्क लिया गया है वह किसके अनुरुप अदा किया गया है।
यदि इसमें अन्तर है तो ऐसे सभी क्रय विक्रय किये गये भूखण्डो का स्थलीय निरीक्षण कर उनसे निर्धारित स्टांप षुल्क वसूलने की कार्यवाही तय की जाए। साथ ही उन्होने कहा कि जनपद में इस कार्य के लिये कार्यक्रम बना ले और अतिषीघ्र कार्यवाही पूर्ण करते हुए षुल्क वसूली को पूर्ण करायें। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नही किया जायेगा तथा यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *