[object Promise]
देवरिया । ग्रामीण अंचलों में जहाँ पुलिस तो हिफाजत करती ही है वही हर गाँव में तैनात चैकीदारों की भी भूमिका अपराध रोकने व अपराधियो पर नजर रखने में अहम होती है। जिनकी सुविधाओं को देखते हुए आज सरकार की मंसा के अनुरूप 125 चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक द्वारा साइकिल वितरित किया गया । जिनको पुलिस लाइन से एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस लाइन में 125 चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक एन कोलांची द्वारा साइकिल वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चैकीदारों से पुलिस को बड़ा सहयोग मिलता है और साइकिल मिल जाने से उनको चौकीदारी में और सहूलियत मिलेगा।
Leave a Reply