महुआ टीवी के नहले पे दहले प्रोग्राम में “पिया पिया रटते” गीत से विजेता बने सिंगर आकाश मिश्रा का यही गाना रीमिक्स में दूसरी बार आने पर दर्शकों में छाया

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : दुनिया में कई ऐसे कम उर्म के गायक कलाकार हैं l जिन्होंने अपनी पहचान अपने आवाज के दम पे बनाई है.ऐसे ही एक कलाकार है जो कभी अपने बचपन के समय में गाए गीत “पिया पिया रटते”से अपने अभिनय से लोगों के दिलों पे राज करने के साथ इसी गीतको गाने पर महुआ टीवी के शो नहले पे दहला प्रोग्राम का विजेता बने सिंगर आकाश मिश्रा ने पुन : इसी गीत यानी “पिया पिया रटते”को नए अंदाज में हाल ही में एसआरके म्यूजिक से दर्शकों के बीच में लेकर आए हैं जो लोगो में धूम मचा रही है।
बताते चलें  की साल 2008 में महुआ टीवी पर होने वाले नहले पे दहला प्रोग्राम में सिंगर आकाश मिश्रा ने अपने 8 वर्ष के उम्र में  एक गाना गाया था ‘पिया पिया रटते’पियर भइले देहिया’यह गाना लोगों के बीच उस वक्त काफी मशहूर हुआ था। इस गाने नें सिंगर आकाश मिश्रा को नहले पे दहला प्रोग्राम का विजेता बना दिया था। इस गाने का क्रेज ऐसा हुआ है कि इस गाने को करीब-करीब आज भी हर कोई सुनता है। यही गाना एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने से महुआ टीवी पर नहले पे दहला प्रोग्राम में विजेता बनकर अपनी पहचान बनाने वाले सिंगर आकाश मिश्रा पुनः उसी गाने यानी “पिया पिया रटते”को दोबारा गाकर दर्शकों के बीच ला चुके है, जो इंटरनेट पर इस गाने को अभी काफी सुना जा रहा है । इस गाने को लेकर लोगों में सुनने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।
बता दें कि एसआरके म्यूजिक ने इस साल 2019 के 30 मई को “पिया पिया रटते” इस गाने को अपने नए अंदाज में रीमिक्स में अपलोड किया है।
‘पिया पिया रटते’ गाना यू-ट्यूब पर ऑडियो के अलावा वीडियो पर देखा जा जा रहा है। इस गाने का यू-ट्यूब लिंक आज भी लोग खूब सर्च कर रहे है
सिंगर आकाश मिश्रा द्वारा गाए गए वर्तमान में रिलीज हुई “पिया पिया रटते”नए अंदाज वाली इस गाने को मुन्ना मोहित ने लिखा है जबकि इसके म्यूजिक देने वाले लाड जी हैं। हालांकि सिंगर आकाश मिश्रा और कई बेहतरीन गाने भी इस वर्ष 2019 के मांह मई के महीने में गाए हैं जो दर्शकों के बीच आ चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *