कुशीनगर : डोल मेला को लेकर चल रही बैठक में एसडीएम पडरौना के द्वारा भारत-पाकिस्तान का जिक्र करने का वीडियो हुआ वायरल

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के चर्चित मिश्रौली डोल मेला के मद्देनजर शनिवार को पडरौना कोतवाली के मिश्रौली चौकी पर डोल मेला को लेकर आयोजित रही पीस कमेटी की बैठक में शामिल हुए संभ्रांत लोगों की डोल मेला से जुड़ी समस्याओं को सुनने के बाद

यहां के पडरौना एसडीएम गुलाबचंद राम ने समस्याओं का निदान करने का भरोसा दिलाते हुए डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने का भरोसा दे ही रहे थे कि अचानक एसडीएम सदर ने अपने ही संबोधन के दौरान भारत पाकिस्तान से जुड़ी बातों का जिक्र कर दिया एसडीएम के इतना कहते ही इस कमेटी में बैठे लोग भड़क उठे काफी हो हल्ला मचाने के बाद बैठक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।

बैठक के दौरान इतना सब कुछ होने के बाद डोल मेला से जुड़े आयोजकों ने एसडीएम सदर के इस तरह का शब्द का उपयोग करने को लेकर प्रशासनिक अमला से भिड़ गए कुछ देर के लिए काफी देर तक नोकझोंक भी हुई । हालांकि डोल मेला से जुड़े आयोजकों ने एसडीएम को विश्राम पट्टी गांव बने डोल स्थल तक पैदल निरीक्षण करवाया । एसडीएम सदर पडरौना के द्वारा कुशीनगर में भारत-पाकिस्तान का संबोधन को लेकर इनका वीडियो भी वायरल हो गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *