आज 10:30 बजे होगी परेड, 21 तोपों की सलामी के साथ होगा राष्ट्रगान

देश 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और हर ओर देशभक्ति का रंग देंखने को मिल रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मिस्र के सैन्य दल के सदस्य भव्य आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सप्ताह भर चलने वाले समारोह की शुरुआत हुई।इस अवसर को चिह्नित करने के लिए 23 जनवरी और 24 जनवरी को दिल्ली में एक तरह का सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य उत्सव ‘आदि शौर्य- पर्व पराक्रम का’ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 30 जनवरी को समाप्त होगा, जिसे शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण होगा और परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति मुर्मू की सलामी लेने के साथ होगी। परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ संभालेंगे। दिल्ली मुख्यालय क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड में सेकेंड-इन-कमांड होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *