ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
मुसाफिरखाना(अमेठी) ।।कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गॉव में शादी समारोह में निमंत्रण में जाने को लेकर हुए विवाद में दोनो पक्षो में हुई कहासुनी को लेकर चली गोली,एक की हत्या दो घायल।घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगो को घेर कर जमकर पिटाई की ।घटना में घायल लोगों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया ।गोली लगने से घायल युवक की ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय मौत हो गयी तथा घायल लोगो अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से बने गांव में तनाव को देखते हुए स्थानीय कोतवाली पुलिस के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गॉव में रिश्तेदारी में निमंत्रण को लेकर विवाद के बाद दो पक्षो में कहा सुनी हुई ।जिसके बाद एक पक्ष इक़बाल व् इस्लाम के बीच पहले से चल रही पुरानी रंजिश के कारण दोनो पक्षों में हुई कहा सुनी को लेकर इक़बाल पक्ष के लोगो ने इस्लाम के ऊपर फायर कर दिया ,जिससे इस्लाम गम्भीर रूप से घायल हो गए ।बाद में गुस्साए इस्लाम पक्ष के लोगो ने हमलावरों को घेर कर जमकर लाठी डंडे से पिटाई की ।जिससे इक़बाल पुत्र फेंकू खान ,उमेर पुत्र रऊफ व् इस्लाम पक्ष के कलाम पुत्र इसरार घायल हो गए ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया ।गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल इस्लाम 38वर्ष पुत्र इसरार की हालत खराब देखते हुए चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ।जिनकी रास्ते में ही मौत हो गयी। वही इक़बाल को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
इस सम्बन्ध में सीओ सूक्ष्म प्रकाश व कोतवाल देवेश कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है । मृतक इस्लाम पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना में संलिप्त लोगो को बख्शा नही जायेगा ।शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Leave a Reply