अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली

रिपोर्टर- विपिन प्रकाश खरे

कुशीनगर

सोमवार की देर शाम एक वित्तविहीन शिक्षक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये गोली सीने में लगी जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये किसी तरह आनन फानन में लोगो नेजिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर घटनास्थल को लेकर संदेह बना हुआ है। पडरौना कोतवाली एवं कुबेरस्थान पुलिस घटनास्थल का पता लगाने में जुटी हुई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मनिया छापर गांव निवासी नित्यानंद तिवारी उदित नारायण इंटर कालेज पडरौना में वित्तविहीन शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि वे अपने मित्र पडरौना निवासी के साथ बाइक से पडरौना-तमकुही मार्ग से कठकुइयां की ओर जा रहे थे।स्कूल का कोई छात्र बार-बार नित्यानंद के मोबाइल पर फोन कर रहा था। उसने बताया कि कठकुइयां में उसके पापा उससे मिलना चाहते हैं।
इस पर वे दोनों कठकुइयां जा रहे थे। तभी सेमरिया और मठिया चौराहे के बीच में एक युवक नई बाइक से पीछे से ओवरटेक किया और बाइक चला रहे नित्यानंद को गोली मारकर फरार हो गया। घायल नित्यानंद बाइक लेकर गिर पड़े। यह देख वहाँ के लोग किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक गोली शिक्षक के सीने को पार करती हुई बाहर निकल गयी है। उधर दूसरी ओर घटनास्थल को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है। बसहिया से लेकर मठिया चौराहे तक रहने वाले लोग ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। मारकंडेय के बताने के अनुसार पडरौना कोतवाली और कुबेरस्थान थाने की पुलिस घटनास्थल का पता लगाने में जुटी हुई है।

विपिन प्रकाश खरे की रिपोर्ट

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *