फतेहपुर चौरासी, (उन्नाव)।डीजीपी के निर्देशो को ताक पर रखकर फतेहपुर चौरासी पुलिस शांति भंग मे कर रही कार्यवाही । अखबार के प्रतिनिधि पर शांति भंग कि कार्यवाही से पुलिस एक बार फिर सवालो के घेरे मे आ खड़ी हुयी । पुलिस कि कार्यशैली बनी क्षेत्र मे चर्चा का विषय । आक्रोशित पत्रकारो ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जाच कर कार्यवाही किये जाने की मांग की ।
बताते चले कि फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र का है पूरा मामला जहा एक तरफ पुलिस महकमे के मुखिया डीजीपी अपने महकमे को पत्रकारो का सम्मान करना व समय पर सूचना देने आपस मे सामंजस्य बना कर रखने के लिए लिखित व मौखिक निर्देश जारी कर रहे वही पुलिस महकमा पत्रकारो पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर अपमानित करने से बाज नही आ रहा । आदर्श आचार संहिता लगते ही डीजीपी ने अपने पुलिस महकमे को पत्रकारो के सम्मान मे पत्र जारी कर निर्देशित किया था कि किसी भी पत्रकारो के सम्मान के सम्मान व सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए , पत्रकारो को शस्त्र लिखने मे पुलिस द्वारा परेशान ना किया जाए , पत्रकारो पर पुलिस पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर उनके कार्यवाही ना करे , तथा एक महत्वपूर्ण बिंदु पत्रकारो को आगमी लोकसभा 2019 के चुनाव मे पुलिस पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर 107/116 की कार्यवाही ना करे , समेत सात बिन्दुओ का पत्र जारी किया था किन्तु फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष डीजीपी के निर्देशो को नही नही कर रहा पालन औऱ थाने पर ही बैठकर बिना जाच कराए अपने चहेतों की वाह वही बटोरने के लिए थोक के भाव मे शांति भंग की कार्यवाही कर दी जिसकी चपेट मे कई किसान आ गये जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है वही आठ मे एक सम्मानित अखबार राष्ट्रीय सहारा के स्थानीय प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ नान्हा पर फतेहपुर चौरासी थानेदार ने बिना जाच सत्यापन कराए शांति भंग की कार्यवाही कर दी जिससे पत्रकारो मे आक्रोश पनप गया औऱ स्थानीय पत्रकारो ने सफीपुर एसडीएम नन्हकू के माध्यम से सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री व डीजीपी को पत्र भेज न्याय की माग की । इस मौके पर कमलेश गुप्ता , नान्हा सिंह , जुहैर अहमद , राम ज़ी गुप्ता , राजू श्रीवास्तव , ब्रजेंद्र प्रताप सिंह , दुल्लर , संजय सिंह , धर्मेन्द्र कुमार , शिवम पाण्डेय , प्रभात , शुशील कुमार यादव,रमा तिवारी,पवन कुमार यादव समेत कई पत्रकार मौजूद रहे ।
Leave a Reply