इमरान खान ने क्यों कहा, मैं हिंदुस्तान को सलाम करता हूं

डेस्क। राजनीतिक संकट के बीच अपनी कुर्सी बचाने के लिए जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सुर भारत को लेकर बदले नज़र आ रहे हैं। उन्होंने भारत की विदेश नीति का लोहा मानते हुए भारत की खुलकर तारीफ की। उन्होंने अपने बयान में कहा, पड़ोसी देश की नीति स्वतंत्र और लोगों के हित में है। मैं हिंदुस्तान को दाद देता हूं और उसकी विदेश नीति को सलाम करता हूं।

रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मलकंद में एक रैली में संबोधित करते हुए इमरान खान बोले, ‘हिंदुस्तान ने अपनी विदेश नीति हमेशा स्वतंत्र रखी है। वह अमेरिका के साथ क्वाड का सदस्य है, लेकिन खुद को निष्पक्ष करार बनाए रखे है। क्वाड में होने के बावजूद रूस से तेल भी खरीद रहा है, जबकि अमेरिका की ओर से प्रतिबंध लगे हुए हैं। हिंदुस्तान ऐसा इसलिए कर पा रहा है क्योंकि उसकी नीति अपने लोगों के लिए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *