पडरौना,कुशीनगर : मंगलवार की रात पडरौना से जुड़े 27 हजार परिवारों की बिजली बुधवार की देर रात तक 10 घंटे गुल रही। मेन सप्लाई में फाल्ट होने के साथ लोकल फाल्ट के चलते बुधवार को पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली जारी रही। उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली कटौती से नगरवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। 132 केवी कसया ट्रांसमिशन से पडरौना विद्युत वितरण खंड के 33/11 सबस्टेशन पडरौना बिजली सप्लाई मिलती है।
पडरौना उपकेंद्र से टाउन नम्बर एक व दो के अलावा दुदही,जटहा व इंडस्ट्री फीडर की सप्लाई तथा रविंद्र नगरधूस उपकेंद्र से रविंद्रनगरधूस,जिला अस्पताल व साखोपार फीडर के उपभोक्ताओं को मिलाकर कुल 27 हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। मंगलवार को दोपहर बाद मेन सप्लाई फाल्ट होने के चलते बुधवार की देर रात तक बिजली बाधित रही। वहीं दूसरी ओर दुदही फीडर में लोकल फाल्ट के चलते बिजली ठप रही। लगातार हो रही बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया। लोगों का इनवर्टर व मोबाइल जवाब दे रहे है।
Leave a Reply