हत्यारोपित भाइयों की मां और बहन भी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से हत्‍या कर पहुंचे थे थाने

[object Promise]

लखनऊ, राजधानी स्‍थित मोहनलालगंज क्षेत्र में रविवार रात हुई कंटेनर चालक मुश्ताक (32) की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों गोलू और गुड्डू की गिरफ्तारी के बाद सोमवार तड़के पुलिस ने उनकी मां और बहन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहन से अभद्रता के बाद गोलू और गुड्डू ने चालक के घर धावा बोलकर उसे कुल्हाड़ी से काट डाला था।

[object Promise]
लखनऊ बहन से अभद्रता के बाद पड़ोस में रहने वाले चालक की हत्या कर पहुंचे थे थाने। मोहनलालगंज कस्बे के भवानीखेड़ा की घटना चारो हत्यारोपित गिरफ्तार। मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों आरोपित की बहन और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज गऊदीन शुक्ला ने बताया कि गोलू और गुड्डू की रविवार रात ही गिरफ्तारी कर ली गई थी। मुश्ताक के भाई इम्तियाज की तहरीर पर गोलू, गुड्डू उसकी बहन और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बहन और उसकी मां की सोमवार तड़के गिरफ्तारी की गई गई। चारो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

चेहरे पर नहीं कोई सिकन, बोले- बहन से अभद्रता करने वाले को काट डाला

मुश्ताक की हत्या के आरोपित गोलू और गुड्डू के चेहरे पर कोई सिकन नहीं है। हत्या के बाद दोनों कुल्हाड़ी लेकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने वहां पर बैठे पुलिस कर्मियों से कहा कि बहन के साथ अभद्रता करने वाले को काट डाला। उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। यह सुनते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। उसके बाद पूरी घटना की जानकारी की तो मुश्ताक की हत्या की पुष्टि हुई। फिर दोनों की गिरफ्तारी कर ली।

दोपहर में की थी अभद्रता, शाम को ले लिया बदला

ग्रामीणों के मुताबिक रविवार दोपहर मुश्ताक ने गोलू और गुड्डू की बहन के साथ अभद्रता की थी। इसकी जानकारी शाम को जब गोलू और गुड्डू को हुई तो वह आग-बबूला हो गए। दोनों नशे की हालत में मुश्ताक के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मुश्ताक के विरोध पर कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान गोलू और गुड्डू की बहन और मां भी मौजूद थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *