तहलका मचा दिया था मैगजीन पर छपी इस बोल्ड फोटो ने…

[object Promise]

नई दिल्ली। बॉलुवीड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अपने जमाने के हिट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार रही हैं। शर्मिला ने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। शर्मिला ने अपने ‘कश्मीर की कली’ से लेकर ‘बिकिनी’ अवतार तक से खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। लेकिन उस वक्त वो सबसे ज्यादा चर्चा में आईं थीं जब वह पहली बार पर्दे पर स्विमसूट पहने नजर आईं। आज शर्मिला टैगोर का जन्मदिन है। उनका जन्म 8 दिसंबर, 1944 को कानपुर में हुआ था। आज वह अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज हम आपको शर्मिला के जन्मदिन पर उनकी लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।  

शर्मिला टैगोर बिकिनी पहनने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं। वहीं मैग्जीन में उनकी एक बोल्ड फोटो ने भी काफी बवाल मचा रखा था। साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ में शर्मिला टैगोर ने स्विमसूट पहना था। वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई थीं। उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के अगस्त 1966 के अंक के लिए टू पीस बिकिनी पहना था। इसके लेकर वह काफी चर्चा में रहीं थीं। ऐसा माना जाता है कि ये इंडिय में पहला मौका था जब किसी चर्चित अदाकारा ने बिकिनी में फोटोशूट कराया था।

फिल्म ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ के वक्त का एक किस्सा जो शर्मिला टैगोर से जुड़ा है आज भी काफी फेमस है। दरअसल, ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ के दौरान शर्मिला और मंसूर खान एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं जब ये बात मंसूर अली की मां को पता चली तो वह शर्मिला से मिलने ​मुंबई आने वाली थीं। वहीं उस दौरान हर जगह मुंबई में शर्मिला के स्विमसूट के पोस्टर हर जगह लगे हुए थे। वहीं जब ये मंसूर की मां के आने की बात शर्मिला को पता चली तो वह घबरा गईं। उन्होंने तुरंत ​अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन कर मुंबई के हर कोने से फिल्म के पोस्टर्स को हटवा दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *