देवरिया : कोषागार में ई-कुबेर प्रणाली का दिया गया प्रषिक्षण

[object Promise]
कामेश्वर पांडेय
रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी

देवरिया । 11 अक्टूबर से जनपद में लागू हो रहे ई-कुबेर प्रणाली से अवगत कराने के लिये वरिश्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज द्वारा अपने कार्य
कक्ष में सभी विभागो के लेखाकार से जुडे कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया तथा प्रायोगिक तौर पर इसके बारीकियों की पूरी जानकारी कम्प्यूटर पर प्रदर्शित कर दी गयी।

वरिश्ठ कोषाधिकारी ने सभी से विषेश तौर पर बेनिफिषरी बनाये जाने में सावधानी बरतने पर बल देते हुए कहा कि बेनिफिषरी हर हाल में शतप्रतिशत सही ही अपलोड किये जाये।

लाभार्थी का नाम, बैंक खाता, आई0एफ0सी0कोड व मोबाईल नम्बर पूर्णतया त्रुटिहीन अपलोड किये जाये, क्योकि अब इस सिस्टम में त्रुटि होने पर सही करने का कोई विकल्प नही है और पूरी तरह से डी0डी0ओ0 इसके लिये जिम्मेदार होगें। इस प्रणाली के तहत सभी कार्य डी0डी0ओ0 पोर्टल पर होगें। पूर्व के लागिन व पासवर्ड ही इसके लिए अनुमन्य है। अब सभी प्रकार के बिल वेतन सहित आकस्मिक देयक आदि इस पोर्टल पर ही बनाये जायेगें। उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक विकल्प के पष्चात विवरण प्रदर्षित करेगा, उसे पढने के पष्चात ही आगे बढे़ और अगले विकल्प भरे, ताकि त्रुटि की गुंजाइस न हो।

कम्प्यूटर पर स्टेप वाइज प्रक्रियाओं को प्रदर्षित कर कोषागार के लेखाकार राहुल चौधरी ने इस प्रणाली से अवगत कराया। इस प्रषिक्षण में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के वित्त लेखाधिकारी जगदीश राय सहित, पुलिस, राजस्व,विकास, उद्यान, स्वास्थ्य, सहित लगभग सभी विभागो के लेखा/ बिल कार्य से जुडे कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *