विदेश: एक ओर रूस और युक्रेन के मध्य जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही हर ओर इस युद्ध के कारण रूस की आलोचना हो रही है। अब इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस की आलोचना करते हुए कहा युक्रेन पर रूस का हमला अत्यधिक घातक, रक्तरंजित और विध्वंसक है।
उन्होंने आगे कहा युक्रेन ने इस युद्ध को रोकने के कई प्रयास किये लेकिन वह विफल रहा। अब 24 अप्रैल को आयोजित होने वाली ईस्टर अवधि लोगो की जिंदगी बचाने और यूक्रेन की पीड़ा खत्म करने के लिहाज से ही होनी चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें रूस अभी भी जिद्द पर अड़ा है कि जब तक युक्रेन उनकी बात नहीं मानता तब तक वह युद्ध को विराम नहीं देंगे। इस समय रूस युक्रेन के औद्योगिक क्षेत्र पर नियंत्रण हेतु हमले को तेज किए हुए हैं। जिसमे वह सैकड़ों किलोमीटर तक आने वाले इलाकों को अपना निशाना बना रहा है।
Leave a Reply