DELHI : पुलिस ने खदेड़ा धरना दे रहे JNU छात्रों को, कई छात्र घायल

DELHI : पुलिस ने खदेड़ा धरना दे रहे JNU छात्रों को, कई छात्र घायल

नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर दिन भर मचे बवाल के बाद जवाहर लाल नेहरू विवि फीस विवाद को लेकर सोमवार रात छात्र, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय पहुंच गए। मांग पत्र के साथ छात्रों को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय (शास्त्री भवन) में कड़ी पुलिस सुरक्षा में पहुंचाया गया। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के देश से बाहर होने के चलते छात्र प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों से संबंधित पत्र मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले करेंगे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण सोमवार को मध्य दिल्ली में भारी यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदर्शनकारी छात्रों को संसद की तरफ बढ़ने से रोक दिया गया, जिस कारण पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई।

अपडेट…

– पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि देश के नेता मौज करें तो वो ठीक, नेता संसद में फ्री में खाएं तो वो ठीक है, परन्तु छात्र फीस से राहत की मांग करें तो बुरा है? जेएनयू में गरीब छात्र पढ़ते हैं इसलिए फीस बढ़ाई नहीं जानी चाहिए।

-दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग मकबरे के पास प्रदर्शन कर रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों को हटा दिया है।

-जेएनयू छात्र संघ के सदस्य मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव से मिलने पहुंचे, लेकिन छात्रों का प्रदर्शन अभी जारी है।
-उद्योग भवन, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय में प्रवेश या निकास द्वार खोल दिया गया है। सभी 3 स्टेशनों पर ट्रेनें रुक रही हैं। अब तीन स्टेशनों पर प्रवेश खोल दिया गया है। अब, सिर्फ दो स्टेशन बंद हैं- लोक कल्याण मार्ग और जोर बाग।

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्रों के सामने प्रस्ताव रखा है कि अगर छात्र चाहें तो उनके डेलिगेशन को एचआरडी मिनिस्ट्री से मुलाकात करवा सकते हैं। हालांकि छात्रों ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी है।

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, उद्योग भवन, पटेल चौक स्टेशन पर गेट बंद रहेंगे और मेट्रो ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी नहीं। छात्रों के विरोध के चलते इन मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

-लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र भी फीस वृद्धि के खिलाफ JNU छात्रों के समर्थन कर दिया है।

-इसके बाद करीब दो घंटे के संघर्ष के बाद छात्रों ने बेर सराय के बैरिकेड को भी तोड़ दिया है। इसके बाद छात्रों का मार्च भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर तक पहुंच गया है। छात्र संसद की ओर बढ़ रहे हैं।

-पुलिसवालों की बैरिकेडिंग से बचकर कुछ छात्र आगे बढ़ गए हैं। वे संसद की तरफ पैदल मार्च कर रहे हैं।

– करीब डेढ़ घंटे से जेएनयू छात्रों और पुलिस के बीच भिड़ंत जारी है। छात्रों ने आधा किलोमीटर की दूरी तय कर ली है।



-छात्रों का हुजूम पुलिस की आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गया है।

-छात्र बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए हैं और आखिरी बैरिकेड को भी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

जेएनयू गेट के बाहर पुलिस फोर्स की तैनात है। दिल्ली पुलिस ने 9 कंपनी फोर्स तैनात कर दी है। करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, इनमें दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जेएनयू छात्रों को पार्लियामेंट तक नहीं जाने दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जेएनयू छात्रों को जेएनयू के आसपास ही एक किलोमीटर के दायरे में रोकने की योजना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *