पाकिस्तान में विदेशी महिला के साथ अभद्रता, महिला की आंखों में डर वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान: पाकिस्तान की इमेज विश्वस्तर पर कुछ अच्छी नहीं बनी है। कई देश पाकिस्तान को आतंकी देश कहते हैं। वही यहां महिलाओं और अल्पसंख्यक व हिंदुओ के साथ किस प्रकार का दोहरा व्यवहार होता है वह जग जाहिर है। सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में महिलाओं के साथ निर्मम व्यवहार होना आम बात है। वही अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो हंगामा मचाए हुए हैं। इस वीडियो में पाकिस्तान घूमने आई कुछ महिलाओं को पहले तो भीड़ घेर लेती है और बाद में उनके साथ बदसुलूकी करती है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का यह वीडियो इस्लामाबाद अपडेट नाम के एक ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में विदेशी महिला अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रही है भीड़ उसे घेर लेती है। लोग महिला के साथ गलत व्यवहार करते हैं वही कुछ लोग सेल्फी के लिए धक्का मुक्की करने लगते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला कितना डरी हुई है। पाकिस्तान की आवाम का खौफ उसकी आंखों में झलक रहा है। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेड कर रहा है और वीडियो देखने के बाद लोग पाकिस्तान पर भड़क उठे है।
एक यूजर कहता है कि पाकिस्तान की हालत खराब है। उनकी सोच सेस भी वाकिफ हैं महिलाओं को वहां जाना ही नही चाहिए। वही एक अन्य यूजर कहता है ऐसी जगह घूमने की क्या जरूरत जहां महिलाओं का सम्मान न हो। एक यूजर कहता है कि पाकिस्तान को शर्म आनी चाहिए अपनी इस नापाक हरकत पर। कितनी निर्लज्जता है जो एक महिला के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *