शिंदे गुट के नए नाम ‘शिवसेना बालासाहेब’ पर क्या उद्धव की शिवसेना जताएगी आपत्ति

 

एकनाथ शिंदे और उनके समर्थन कर रहे विधायकों ने अपने गुट के लिए ‘शिवसेना बालासाहेब’ नाम रखने का निर्णय कर लिया है।

गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के साथ मौजूद विधायक डॉ. बालाजी किनिकर ने इस खबर की पुष्टि की आधिकारिक पुष्टि भी की है।

शिंदे गुट के नाम रखने के बाद शिवसेना को आपत्ति होने की संभावना होगी ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं। जल्द ही नाम की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद भी लगाई जा रही है।

विधायक दीपक केसरकर ने कहा है कि “हम बालासाहेब की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अब हमने एक स्वतंत्र ग्रुप बनाया है। हम किसी के साथ विलय नहीं करने वाले। इस ग्रुप का एक स्वतंत्र अस्तित्व होगा।”

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के क़रीब 40 विधायकों के बग़ावत करने के बाद राज्य सरकार ख़तरे में आ गई है और अब यह खतरा काले नाग की तरह उद्धव सरकार पर गुलाटी मरता भी दिख रहा है।

आगे की जानकारी मिलने के साथ ही खबर अपडेट कर दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *