नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)की बैठक आज संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आयोजित की गई। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना में अलगाव के बीच हुई इस बैठक में एनडीए के घटक दलों में तालमेल बनाए रखने के लिए मांग उठाई गई।
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम एक परिवार हैं, हम लोग मिलकर लोगों के लिए काम करते हैं। हमें एक बड़ा जनादेश मिला और हमें उसका सम्मान करना चाहिए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी विचारधारा एक नहीं होने के बाद भी हम एक समान सोचने वाले लोग हैं। छोटे-छोटे विवादों से हमें बिलकुल परेशान नहीं होना चाहिए। आपस में तालमेल के लिए समन्वय कमेटी बनाई जानी चाहिए।
एनडीए की बैठक खत्म होने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनना अच्छा लगा और शिवसेना की कमी खली। शिवसेना बैठक से नदारद रही। लोजपा के तौर पर हम कहना चाहते हैं कि हमें एनडीए में समन्वय बनाने की जरूरत है, इसके लिए किसी को संयोजक नियुक्त किया जाना चाहिए।
Leave a Reply