मुसाफिरखाना(अमेठी) पैंगम्बर हजरत मोहम्मद साहब जन्म विलादत के अवसर पर एक विशाल जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया, जुलूस को खिताब करते हुए मौलाना नूरुउलहसन नूरी ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नबी की विलादत पूरी दुनिया के लिए रहमत है रसूल के इस जहाँ में आने से एक नया सूरज रोशन हुआ ,और जो लोग अपने खालिक मालिक को भूल चुके थे l
रसूल की दावत से उन्होंने ने अपने मालिक और खालिक को पहचाना नूरी ने कहा कि पूरी दुनिया मे मुसलमानो को बदनाम करने की साजिश की जा रही है इस्लाम को आतंवाद का मजहब कहने वालों को इस्लाम के सिद्धांतों की जानकारी नही है। रसूले अकरम सारी कैनात के लिए रहमत बना कर भेजे गए थे उनके मानवता के संदेश पर मुसलमानों को मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
जुलूस को मौलाना आमिर ने खिताब किया । मोहम्मदी जुलूस में ग्रामीण क्षेत्रों की दर्जनों अंजुमनो ने नातिया कलाम पेश किया वही शहनवाज हुसैन ने अपने सैकड़ो मोटरसाइकिल वाहनों के साथ मोहम्मदी जुलूस में तिरंगा यात्रा निकाल कर हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए।
Leave a Reply