[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला स्थित सहकारी गन्ना समिति पंजाब के छत का छज्जा मंगलवार को अचानक भरभराकर गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय इस बिल्डिंग में कर्मचारी व किसान मौजूद थे। संयोग अच्छा था कि कोई मलबे की चपेट में नहीं आया और पूछताछ काउंटर पर रखा गया लैपटाप ही क्षतिग्रस्त हुआ। समिति का यह भवन काफी पुराना और जर्जर हो गया है, जिसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है।
सहकारी गन्ना समिति पंजाब में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। समिति में किसानों के लिए बनाए गए पूछताछ केंद्र के छत का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने से पूछताछ प्रभारी और दो किसानों को मामूली चोटें आई हैं।
Leave a Reply