International:- अमेरिका की संसद में इस समय हिंदुओ से भय को लेकर हंगामा मचा हुआ है। पाकिस्तान परस्त अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने हिन्दुफोबिया को लेकर जबरदस्त प्रोपोगेंडा चलाया है जिसके बाद अमेरिका की एक हिन्दू संस्था ने अमेरिका की संसद में निवेदन किया है कि इल्हान उमर द्वारा पेश किए गए इस हिन्दुफोबिया प्रस्ताव को खरिज किया जाए। हिन्दू संगठन ने दावा किया है कि उन्होंने जो प्रस्ताव प्रस्तुत किया है वह झूठ और फरेब से भरा है उसमें झूंठ बोला है और हिन्दुफोबिया के प्रस्ताव के जरिए भारत की निंदा की है। जिसका वास्तव में कोई आधार नहीं है यह सिर्फ एक बेईमानी है।
जानकारी के लिए बता दें उमर ने अमेरिका सरकार से इल्हान उमर ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका आयोग की सिफारिशों पर कार्यवाही की मांग की है और भारत को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के तहत अधिक चिंता वाले देशों की कैटेगरी में रखने की बात कही है। लेकिन उनके इस प्रस्ताव के विरोध में भारत की पक्षधर बनी संस्था हिन्दू पैकेट की कार्यकारी निदेशक उत्सव चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस वूमन इल्हान स्पष्ट रूप से जमात-ए-इस्लामी और मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े समूहों की बात कर रही हैं। एक प्रतिनिधि जिंसमे अमेरिका के संविधान के साथ ईमानदार रहने की शपथ ली है वह ऐसा कर रहा है यह निंदनीय है।
उत्सव चौधरी ने उमर को लेकर कहा यह एक उच्च पद पर कार्यरत हैं। यह मिनेसोटा में एक राजनीतिक रूप से विवादस्पद डेमोक्रेटिक महिला सांसद हैं। जिन्हें अतीत में यहूदियों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के संदर्भ में कड़ी आलोचना को झेलना पड़ा। हिन्दू संगठन ने कहा यह पहली दफा नहीं हुआ है जब उमर ने हिंदुओं का विरोध किया है और पाकिस्तान के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया है। वर्ल्ड हिन्दू संगठन ने अमेरिकी संसद में यह मांग उठाई है कि वह उमर को उनके पाकिस्तनी सम्बंध खत्म करने का आदेश दे।
Leave a Reply