90 के दशक में हंसाने वाली इस अभिनेत्री की खूबसूरती अब लोगों को कर रही कायल

 

डेस्क। 90 के दशक में ऐसे कई सितारे रहे हैं, जो मुख्य कलाकारों से ज्यादा अपने बेहतरीन साइड रोल के लिए जाने जाते है। उनके बिना फ़िल्म की कल्पना भी नहीं कि जा सकती। कई ऐसी फिल्में आज भी है जहां पर साइड रोल्स ने फिल्मों में चार चांद लगाएं हैं। आपको हैरानी तो यह जान कर होगी कि ये साइड रोल में उटपटांग एक्टिंग करने वाले एक्टर्स लीड ग्लैमरस एक्टर्स-एक्ट्रेसस से ज्यादा पैसे भी चार्ज करते हैं। पर्दे पर कई कलाकारों ने अपनी खास और अलग तरह की कॉमेडी से एक अलग जगह बनाई है। आज हम ऐसी ही एक 90 की दशक की अभिनेत्री की बात करेंगे जिसने अपनी कॉमेडी से आज तक लोगों के दिलों में अपनी जगह बना कर रखी है।

मशहूर और दिग्गज अदाकारा गुड्डी मारुति।  गुड्डी मारुति वहीं हैं जो 90 के दशक में कई फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया करतीं थीं। उस वक्त वह फिल्मों में साइड रोल किया करती थीं। पर आज गुड्डी मारुति का पूरा लुक बदल गया है जिससे आप उन्हें पहचान तक नहीं पाएंगे।

90 के दशक की फिल्मों में गुड्डी मारुति का वजन काफी बढ़ा हुआ था जिस कारण वो साइड कॉमेडी रोल्स में पर्दे पर बेहद खूबसूरत दिखती थीं। पर्दे पर वह अपने अलग-अलग तरह के रोल से दर्शकों को खूब हंसाया करती थीं। बता दें कि गुड्डी मारुति ने हिंदी सिनेमा में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू किया था। वह 80 के दशक से ही हिंदी सिनेमा में सक्रिय हो गईं थी लेकिन पर्दे पर गुड्डी मारुति को असली पहचान 90 के दशक की फिल्मों ने दिलाई।

गुड्डी मारुति ने खिलाड़ी, शोला और शबनम, आशिक आवारा, दुल्हे राजा और बीवी नंबर 1 जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से लोगों को कायल कर दिया। फिल्म दुल्हे राजा में गुड्डी मारुति ने इंस्पेक्टर अजगर सिंह की पत्नी का रोल भी किया था। इसमें में अजगर सिंह के रोल को अभिनेता असरानी थे जो दुकानों पर से वसूली किया करता था। इस फिल्म में असरानी और गुड्डी मारुति की जोड़ी ने दर्शकों को खूब लाफ्टर दिया था। पर क्या आप जानते हैं। गुड्डी मारुति अब पहले से काफी बदल गई हैं और उन्होंने अपना वजन भी कम कर लिया है। आज उनकी खूबसूरती देखकर लोग उनको पहचान भी नहीं पाते। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *