दिखे रामदेव के कड़े तेवर धारा 370 और राम मंदिर पर , जानें क्या बोले

[object Promise]

सुर्खियों में चल रहे धारा 370 और राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दों पर योग गुरू बाबा रामदेव के तल्ख तेवर देखने को मिले हैं। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि धारा 370 समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धारा 370 को समाप्त करने की दिशा में हमेशा उनका समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में देश का अपमान करने वालों को देश छोड़ना ही होगा।

वहीं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चली आ रही लंबी बहस पर उन्होंने कहा कि इसका समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर मध्यस्थता से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ राज्यपाल बेबी रानी मौर्या और मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद थे।

पतंजलि योगपीठ में धूमधाम से मनाया जा रहा आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, योग गुरु बाबा रामदेव, प्रसिद्ध कवि हरिओम पंवार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पतंजलि योगपीठ के स्वयंसेवी भी मौजूद। इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण की आयुर्वेद पर लिखी 11 पुस्तको का लोकार्पण भी किया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *