व्यावसायिक वाहनों को डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

व्यावसायिक वाहनों को डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 04 सितम्बर/ परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के दिशा निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) माला बाजपेयी ने सूचित किया है कि व्यावसायिक वाहनों का डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन हेतु निर्णय लिया गया है। जनपद के समस्त व्यावसायिक डीलरों को उक्त प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु उप संभागीय परिवहन कार्यालय सुलतानपुर में आज प्रातः 11 बजे बैठक कर समस्त व्यावसायिक डीलरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।उन्होंने बैठक में डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से अवगत कराया और उनकों यूजर आईडी एवं पाश्वर्ड तैयार कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 सितम्बर, 2020 से डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। प्रशिक्षण में जनपद में समस्त व्यावसायिक वाहनों के डीलरों द्वारा समय से प्रतिभाग लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *