पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने जो बालाकोट में एयर स्ट्राईक कीया था, जिस में भारत के लडाकु पायलट अभिनंदन ने पाकिस्तान का एफ-16 प्रकार का लडाकु विमान मार गिराया था। भारत के वायुसेनाने एफ-16 लडाकु विमान के कुछ उपकरण दिखाकर बताया था की वाकई में भारत के अभिनंदनने पुराने लडाकु जहाज मिराज 2000 से पाकिस्तान का अति आधुनिक एफ-16 लडाकु विमान मार गिराया है। भारत में बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर काफी बहस छीडी हुई है। कांग्रेस सहित अन्य दल ईस बात के सबूत माग रहे हे की बालाकोट हमले में कीतने आतंकी मारे गये थे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा कीया था की 250 से लेकर 300 आतंकी मारे गये थे। हालाकी वायुसेना द्वारा ईसका कोई आंकडा घोषित नहीं कीया गया था। वायुसेनाने यह कह कर अपने आप को विवाद से दूर रखा की हमने टार्गेट पर हमला कीया है, लाशे गिनना हमारा काम नहीं। भारत में “सबूत राजनीति” अभी भी चल रही है, ईसी बीच अमरिका के एक रीपोर्ट में एसा बताया गया है की अमरिकाने पाकिस्तान को जो एफ-16 विमान दिये थे वे सभी बरकरार है ओर कोई भी एफ-16 लडाकु विमान लापता नहीं है।
अमरिका के एक मेगेझिन फोरेन पोलिसी ने अमरिका के सैन्य अधिकारीओ के हवाले से यह दावा कीया है की पाकिस्तान के पास मोजूद एफ-16 लडाकु विमान में से कोई भी लापता नहीं है। पाकिस्तान को ये विमान अमरीका ने दियें हुए है. यह रीपोर्ट भारत के दावे से बिलकूल उलट सुलट है। ईस से पहले अमरिका के नासा ने एसी चिंता जाहिर की थी के भारत ने अंतरिक्ष में जो सेटेलाईट मार गिराया है उसके टुकडो से खतरा पेदा हो गया है, हालाकी अमरिका के ही पेन्टागोन ने यह कहा की ईस प्रकार के टुकडे अंतरिक्ष में अपने आप जल कर राख हो जाते है। यू कहां जाये की अमरिका भारत को डराने की कोशिश तो नहीं कर रहा…?
जहां तक एफ-16 विमान के मामले की बात है, उस में अमरिका ने अब भारत पर आशंका जाहिर की है की भारत ने कोई भी एफ-16 लडाकु विमान मार नहीं गिराया। अमरिका ने भारत सरकार या मानो की प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को चुनौती दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वक्त चुनाव के दौरान मीडिया से मुखातिब हो रहे है ओर सभी पहलुओ के जवाब दे रहे है तब कीसी एक साक्षात्कार में अमरिका को इस बात का जवाब भी दे की अमरिका गलत है भारत के पायलट अभिनंदन ने वाकई में एफ-16 विमान को मार गिराया था। भारत को यह भी देखना होगा की चुनाव के एन वक्त मोदी के मित्र अमरिका द्वारा इस तरह की बाते क्यूं फेलाई जा रही है? क्यां भारत के वायुसेनाने जो मलबे के उपकरण दीखाये थे वह एफ-16 के नहीं थे..? अमरिका पाकिस्तान को अच्छा लगाने की बजाय वास्तविकता दुनिया के समक्ष पेश करे। भारत ने जो कर दिखाया है वह सही है इस में कोइ दो मत नहीं। आखिर अमरीका अपने दोस्त मोदी के ऊपर क्यों शक कर रहा है…?
Leave a Reply