अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर हुए फरार

[object Promise]

रिपोर्टर विवेक चौबे

कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-कोरगाँई के वार्ड.संख्या 12 में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर घटना का अंजाम दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उक्त गांव निवासी अर्जून मेहता के घर में रात तकरीबन 11-12 बजे रात की है।

अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर, बैग से चाभी निकाला, सुटकेश में रखे नगद 7000 रू, जेवर में-
मांगटिका,मंगलसूत्र,झुमका,पायल,मेंहदीछाल सहित लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति पर हाथ फेर चोर फरार हो गये।

पिड़िता निशा देवी, पति-जितेन्र्द मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि चोर घर के आँगन से घूस कर घर के ऊपर झरोखा के माध्यम से घुसे थे।सभी सदस्य उसी घर में सोय थे।किन्तु नींद में सभी मस्त थे,चोरों को घर मे घुसने का कोई भनक भी नहीं लगा। वहीं समाचार लिखे जाने तक कांडी पुलिस मामले का जांच में जुट गई। थाना प्रभारी- विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है,जल्द ही खुलाशा कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *