कुशीनगर में भोजपुरी फिल्म के हीरो को मारा चाकू,गंभीर हालत में जीवन और मौत से जूझ रहा है युवक

कुशीनगर में भोजपुरी फिल्म के हीरो को मारा चाकू,गंभीर हालत में जीवन और मौत से जूझ रहा है युवक
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल बेलवा निवासी व भोजपुरी फिल्मों में बतौर एक्टर काम करने वाले अशरफ अंसारी पुत्र वहीद को पडरौना से घर लौटते समय उसके पड़ोसियों द्वारा मंगलवार की शाम बाइक को रोककर चाबी निकाल युवक से नोकझोंक करते पैकेट से चाकू निकाल वार कर दिया । चाकू अशरफ के मुंह व बचाव कर रहे हाथ पर लगा । इससे वह लहूलुहान होकर मोटरसाइकिल से जमीन पर गिर गया । आसपास के लोग दौड़कर किसी तरह उसकी जान बचाए तब उसे जिला अस्पताल भेजा गया । जहां स्थित की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है ।
सूत्रों से की मानें तो असरफ मंगलवार की देर शाम अपने एक दोस्त को जमालपुर छोड़ने के लिए अपने मोटरसाइकिल से लगभग 5:30 बजे गया हुआ था,6:30 बजे के आसपास वह अपने दोस्त को जमालपुर छोड़कर ज्यों ही बेलवा चुंगी के करीब पहुंचा कि पहले से घात लगाए उसके पड़ोसी द्वारा उसका मोटरसाइकिल रुकवा दिया एवं मोटरसाइकिल में मौजूद चाबी निकाल लिया । जब अशरफ ने पूछा कि तुम चाबी क्यों निकाल रहे हो । तब उसने कहा कि तुम हमारे भाभी से क्यों बात करते हो और इतना कहते ही सनकी द्वारा चाकू से तीन चार बार वार अशरफ के मुंह पर कर दिया,जबकि 2-3 वार हाथ पर कर दिया । इस क्रम में चाकू लगने से मौके पर ही लहूलुहान होकर गिरकर तड़पने लगा ।

इसी बीच आसपास के लोगों ने दौड़ कर उसकी जान बचाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया । उधर इस मामले में घायल युवक के पिता वाहिद अंसारी के ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,जबकि कोतवाली पुलिस ने आरोपियों में 3 को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *