यह 2 साल का बच्चा सांप के पीछे पहुंचता और उसकी पूंछ पकड़कर उसको खींचने लगता। बच्चे ने सांप को तब तक खींचा जब तक उसे फर्श से घास तक नहीं पहुंचा दिया। हालांकि एक बार उसने सांप को छोड़ दिया था लेकिन उसके पास खड़े शख्स ने उसे दोबारा खींचने के लिए कहा तो उसने इसे एक बार फिर से वहां खींच लिया। यह सांप इतना लंबा है कि इसे देखने वालों के होश उड़ गए।
वास्तव में यह घटना ऑस्ट्रेलिया की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैट राइट एक एनिमल स्पेशलिस्ट हैं। यह दो साल बच्चा उन्हीं का है इस वीडियो को खुद मैट राइट ने शेयर किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह बच्चा एक पार्क के किनारे खड़ा है और उसी के ही बगल फर्श पर सात लंबा सांप मौजूद है बच्चा सांप की पूछ को पकड़ता है और खींचता हुआ लिए चला जाता है।
यह बच्चा सिर्फ दो साल का है और इसने इतनी बहादुरी से सांप की पूंछ को पकड़ा कि सब उसकी तारीफ करने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि मैट राइट जंगली जानवरों को रेस्क्यू करने के लिए जाने जाते हैं, और यह दो साल का बच्चा उन्हीं का है। मैट राइट पिछले 20 सालों से उत्तरी क्षेत्र में मगरमच्छों को पकड़कर स्थानांतरित कर रहे हैं। मैट राइट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है।
Leave a Reply