तेजस्वी ने किया खुलासा की नीतीश प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं या नही

राजनीति– बीते कई महीनों से यह खबर तूल पकड़े हुए हैं कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने की लालसा है। पद के लालच में नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया और तेजस्वी के साथ सरकार बनाई। इसके साथ ही वह अब विपक्ष को एकजुट करने के लिए भी अपने स्वार्थ हेतु जुटे हुए हैं।

लेकिन अब नीतीश के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पर तेजस्वी यादव ने खुलकर बात की है। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नही बनना चाहते हैं। वह सिर्फ लोकसभा चुनाव में परिवर्तन का बिगुल फूंकना चाहते हैं और विपक्ष को एकजुट करना चाहते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा, नीतीश कुमार अभी बिहार के मुख्यमंत्री है। हम सब उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं। अभी उनका ध्यान साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। वह प्रधानमंत्री नही बनना चाहते हैं और न ही उनकी इस तरह की कोई इच्छा है।
क्योंकि हमारी सरकार अच्छे से चल रही है। बिहार की जनता संतुष्ट हैं। हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। लोग इस तरह के बयान देते रहते हैं। लेकिन यह बयान सत्य नही है क्योंकि सभी को अभी सिर्फ परिवर्तन की लालसा है।
वही जब तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री बनने का सवाल मीडिया कर्मियों ने किया तो वह बोले मेरी ऐसी कोई अभिलाषा नही है। मैं जो हूँ ठीक हूँ। मेरा लक्ष्य निश्चित था की मैं बिहार की गद्दी से बीजेपी और आरएसएस को हटा सकूं। वह सफल हुआ है और अब मेरा उद्देश्य साफ है हम उन्हें केंद्र से हटाना चाहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *