कुशीनगर में लोकसभा उम्मीदवार एनपी कुशवाहा ने समर्थकों के साथ केक काटकर मनाया अंबेडकर जयंती

[object Promise]

रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : बाबा साहिब डा.बीआर अंबेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर यहां डा.अंबेडकर चौक में केक काटा गया। कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सपा-बसपा रालोद गठबंधन के एनपी कुशवाहा के ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रमेश कुमार व अन्य पदाधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से केक काटा गया संगत को बांटा गया।

इस मौके पर विधानसभा पडरौना क्षेत्र के सिंगापट्टी,ढोरहिपटेरा खुर्द,खेसिया, वह कसया विधानसभा क्षेत्र के लूकपुर,पटखौली भालुहि मदारी,पट्टी,नर्सर,कसया
बोलते हुए लोक सभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने कहा कि भारत रतन बाबा साहेब ने समाज को पढ़ो,जुड़ो और संघर्ष करो का संदेश दिया था। इस लिए उनके बताए क्रांति के मार्ग पर चल कर उनके सपनों संदेश को साकार करने की जरूरत है। समाज को शिक्षित करने,संगठित करने संघर्ष के तहत तैयार करने के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ साथ जहां हमारा फर्ज बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है उसके साथ साथ हमारा फर्ज है कि बच्चों समाज को नशों जैसी बुराई से दूर रखा जाए।

इस अवसर पर विनोद कुशवाहा ग्राम प्रधान,सुरेन्द्र यादव,परवेज आलम,अंबुज,बजरंगी यादव,शैलेष,राम मीलम निगम,बनारसी यादव,साहिद लारी,अब्दुल लतीफ,परशुराम गुप्ता,बजरंगी यादव,पडरौना विधान सभा सपा अध्यक्ष रामप्रताप यादव,बसपा विधान सभा अध्यक्ष राम मिलन निगम,मुख्तार अंसारी,मंटू,परवेज आलम,जूल्फ्कार वारिस,नावेन्दु,अमरजीत पटेल,ग्रहण यादव,कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा,सुरज यादव,बबलू कुशवाहा,अब्दुल रहीम समेत आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *