‘फोन कॉल’ विवाद: पड़ोसियों की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार,नहीं हो पाया अभी हत्या की वजह का खुलासा

[object Promise]

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में फोन कॉल को लेकर हुए विवाद में युवक ने बुजुर्ग जोड़े और उसके बेटे की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजहों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि वह आरोपी से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चिकलथाना इलाके के रहने वाले अमोल बोर्डे का अपने पड़ोसी भगवान बोराडे के साथ फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बुधवार रात 8 बजे के आसपास अमोल ने भगवान के घर में घुसकर उस पर जानलेवा प्रहार कर दिया। भगवान की चीख सुनकर उसके माता-पिता अपने कमरे से बाहर आ गए और बेटे को अमोल से बचाने लगे। इस दौरान आरोपी ने उन पर भी हमला बोल दिया।

पुलिस ने बताया कि तीनों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हत्या के आरोप में अमोल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने तीनों की हत्या क्यों की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *