फिनलैंड की जन्म दर 1776 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर सबसे कम

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फिनलैंड में 2022 में प्रति महिला जन्म दर 1.32 दर्ज किया गया, जो 1776 में रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से सबसे निचला स्तर है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सांख्यिकी फिनलैंड ने कहा कि 2021 में यह आंकड़ा 1.46 था। 2022 में फिनलैंड में 44,951 बच्चे पैदा हुए। सांख्यिकी फिनलैंड ने कहा कि ड्रॉप का मुख्य कारण यह था कि परिवारों ने दूसरा या तीसरा बच्चा नहीं होने का विकल्प चुना।

हाल के वर्षों में, नवजात शिशुओं में पहले जन्में बच्चों का अनुपात थोड़ा बढ़ा है। जबकि 2018 में जन्म लेने वालों में से 41 प्रतिशत पहले जन्मे बच्चे थे, यह अनुपात 2022 में बढ़कर 43 प्रतिशत हो गया। हालांकि, पहले जन्मे बच्चों की तुलना में दूसरे और तीसरे जन्मे बच्चों की संख्या में कमी आई है।

2022 में पैदा हुए बच्चों में से, 19,500 पहले बच्चे थे, 14,900 दूसरे बच्चे थे, 6,100 तीसरे बच्चे थे और लगभग 4,400 चौथे और बाद में पैदा हुए थे।

2022 में लगभग आधे बच्चे बिना शादीशुदा जोड़े के जरिए पैदा हुए थे। 1970 के बाद से उनका अनुपात बढ़ गया है।  1980 और 1990 के दशक में सबसे अधिक वृद्धि 13 प्रतिशत से 39 प्रतिशत तक चिन्हित की गई थी। 2022 में, 49 प्रतिशत तक बच्चे बिना शादीशुदा जोड़े के जरिए पैदा हुए थे।

फिनलैंड में जन्म दर लगभग एक दशक से लगातार गिर रही है। यह आंकड़ा 2010 में प्रति महिला 1.87 जन्म से गिरकर 2019 में 1.35 हो गया। कोविड-19 महामारी के दौरान जन्मों में एक संक्षिप्त वृद्धि देखी गई, जब प्रजनन दर 2019 में प्रति महिला 1.35 बच्चों से बढ़कर 2021 में 1.46 हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *