सरकार की आर्थिक लूट के खिलाफ सड़क पर उतरिए कार्यक्रम के तहत प्रथम दिवस कांग्रेसियो ने बाटे पर्चे

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना/अमेठी। प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के बारे में पर्चा बांटकर लोगो को आगाह कर 10 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की।भाजपा सरकार की आर्थिक लूट के खिलाफ सड़क पर उतरिए कार्यक्रम के तहत,कार्यक्रम के प्रथम दिवस बढ़ती बेरोजगारी हताश युवा पीढ़ी अब बस भी करो भाजपा सरकार बहुत हो रहा किसानों पर अत्याचार, ढहती अर्थव्यवस्था और बर्बाद होता उत्तर प्रदेश, आरसेप(RCEP) से भाजपा सरकार का भारत के किसानों, दुकानदारों छोटे व्यवसायियों पर प्रहार के बिंदुवार छपे पंपलेट को लेकर क्षेत्र के स्कूलों,बाज़ारो,नगरों, तहसील मुख्यालय व दीवानी में वकीलों आदि लोगो को पर्चे वितरित किये।वरिष्ठ नेता राजू ओझा ने कहा कि पिराई सत्र 2017_18 का चीनी मिलों पर सहकारी क्षेत्रों में 1170 करोड़ रुपए निगम क्षेत्र में 29 करोड़ और निजी क्षेत्र में 9179 करोड़ रुपए किसानों का गन्ना मूल्य बकाया।

यूथ विधानसभा अध्यक्ष जयबहादुर यादव ने कहा किभाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जीडीपी लगातार गिर रही है वहीं केंद्र में भाजपा सरकार अब आरबीआई के इमरजेंसी खजाने पर भी डाका डाल रही है।

वही हनुमन्त विश्वकर्मा ने कहा किभाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था ‘सबका साथ सबका विकास’ का लेकिन हासिल हुआ सबका विनाश केवल भाजपा का विकास प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन हकीकत यह है कि रोजगार तेजी से खत्म हो रहा है।
इस मौके पर विकास यादव ,नवनीत शर्मा,पंकज मिश्र,रमेश मौर्या,महेश मिश्राआदि रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *