शहर कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई 71 वीं पुण्यतिथि

फतेहपुर। अहिंसा के पुजारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जहां अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। वहीं कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शहर के ज्वालागंज स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सम्पूर्ण विश्व में सत्य व अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले पुजारी को याद करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटकर भारत की आजादी में प्रमुख योगदान रहा। देश के संविधान में लोकतांत्रिक व्यवस्था, सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की विद्या हमें सिखायी है।
हम उनके इस विचार से राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान करेंगे। प्रदेश महासचिव राजू लोधी एवं बृजेश मिश्रा ने कहा कि सविनय अवज्ञा आन्दोलन, अंग्रेजों भारत छोड़ो, करो या मरो, सभी प्रमुख लड़ाई अहिंसा के मार्ग पर चलकर लड़ी गयी। आज सम्पूर्ण विश्व उनको याद करता है। गोष्ठी के पश्चात गांधी मैदान कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस मौके पर चैधरी मोईन राईन, जगतपाल पासवान, आदित्य श्रीवास्तव, अरूण जायसवाल, ओम प्रकाश सोनी, बलराम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, संतोष यादव एडवोकेट, धर्मवीर सिंह, बृजेश मिश्रा, शहाब अली, चंदन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, नजमी कमर, राजू श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल, पीयूष दीक्षित, महेन्द्र कृष्ण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *