विदेश– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 1.5 लाख का 4 अप्रैल को अमेरिका की कोर्ट ने जुर्माना लगाया। उन्हें यह जुर्माना पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स को देना होगा।
डेनियल्स का दावा था कि साल 2016 में जब अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप ने उनको अपना मुह बन्द रखने के लिए पैसा दिये थे।
डेनियल्स के दावे से पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया। वहीं कोर्ट की सुनवाई के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिनकी गिरफ्तारी हुई है और उनपर कोर्ट में केस चला है।
वहीं अब इस मामले के बाद प्ले बॉय कैरन मैकडागल का नाम भी समाने आ रहा है। उनका दावा है कि ट्रम्प ने उनके साथ सम्बंध बनाए और उनके बीच लम्बे समय तक अफेयर चला।
सोशल मीडिया पर इस समय ट्रम्प सुर्खियों में हैं। लोग अब डेनियल्स का इतिहास जानना चाहते हैं। लोग सोशल मीडिया पर डेनियल्स को जमकर सर्च कर रहे हैं। तो आइये जानते हैं डेनियल्स के बारे में…..
जानें कौन हैं डेनियल्स-
डेनियल्स का पुराना नाम स्टेफनी किल्फोर्ड था। उनका जन्म 1979 में लुइसियाना में हुआ था। वह 2 दशक से एडल्ट फिल्मों में काम कर रही हैं। इन फिल्मों में पहले वह एक्ट्रेस थीं। लेकिन अब वह इनका लेखन और निर्देशन भी करती हैं।
उन्होंने वर्जिन और नाकड आप जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2010 में उन्होंने लुइसियाना में चुनाव लड़ने की घोषणा की। लेकिन जब वह इसको लेकर सीरियस नहीं हुई तो उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
उन्होंने अपने द्वारा लिखी किताब में अपने जीवन से जुड़े कई रहस्य खोले हैं। उनका कहना है कि उनका 9 साल की उम्र में यौन शोषण हुआ। उनके माता पिता के तलाक के बाद उनको उनकी मां ने पाला। वह अबतक 4 शादी कर चुकी हैं। उनकी एक बेटी है। उन्होंने 10 तक पढाई की है।
Leave a Reply