[object Promise]
नई दिल्ली, एएनआइ। बुधवार को साठ से ज्यादा देशों के राजनयिक हैदराबाद में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली भारतीय कंपनियों क दौरे पर हैं। विभिन्न देशों के राजनयिक कोरोना वायरस की देश में विकसित और निर्मित की जा रही वैक्सीन के बारे जानकारी लेने के लिए यहां आए हैं। इसके मद्देनजर ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक बैरी ओ फैरेल ने भारत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सभी देश वैक्सीन के निर्माण में लगे हैं लेकिन सिर्फ भारत पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज तैयार करने की क्षमता रखता है।
न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, फैरेल ने कहा, ‘दुनियाभर के देशों में कई टीकों का उत्पादन किया जा रहा है, लेकिन सिर्फ भारत ऐसा देश है जहां नागरिकों की मांगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में उत्पादन करने की क्षमता है।’
Leave a Reply