[object Promise]
रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दूबे के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ०नि०प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज मय हमराह देखभाल क्षेत्र कस्बा गौरीगंज में मौजूद थे ।
मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन चौराहा के पास से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल के साथ समय करीब 09:10 बजे सुबह पकड़ लिया गया । मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा ना सके, और बताया कि मोटरसाइकिल को दिनांक 07.01.19 को ग्राम पूरे शिवबक्श पूरे इबादुल्ला से चोरी किये थे जिसे बेचने जा रहे है । पूछने पर एक ने अपना नाम दिनेश कोरी व दूसरे ने संदीप कुमार कोरी बताया ।
Leave a Reply