मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद के कांजीगंज इलाके में हुई तिहरे हत्याकांड के 36 घंटे बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने दावा किया कि मृतक बंधु प्रकाश पाल एक स्वयंसेवक था। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कुछ अज्ञात बदमाशों ने 35 साल के सरकारी स्कूल टीचर और आरएसएस कार्यकर्ता प्रकाश पाल, गर्भवती पत्नी ब्यूटी मोंडल पाल(30) और बेटे आंगन बंधू पाल (6) की खौफनाक तरह से हत्या कर डाली।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. दूसरी ओर मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है।
बीजेपी सांसद ने ट्वीट कर कहा ”इससे ज्यादा जघन्यता क्या होगी? मुर्शिदाबाद (प.बंगाल) में संघ के कार्यकर्ता श्री प्रकाश पॉल, उनकी गर्भवती पत्नी और 8 साल के बच्चे की नृशंस हत्या कर दी गई!
जहां आम आदमी की जान सुरक्षित न हो, उस राज्य की कानून व्यवस्था को अच्छा कैसे माना जाए? ये क्या हो रहा है दीदी आपके राज में?”
मामला मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके का है। मृतक बंधु प्रकाश पाल एक प्राइमरी स्कूल टीचर के साथ-साथ संघ से भी जुड़े थे। बीते दिन अज्ञात बदमाशों ने परिवार के तीनों लोगों पर हमला कर दिया।
पड़ोसियों ने घर के भीतर शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची है। मृतक के भाई ने बताया कि प्रकाश 20 साल से स्कूल टीचर हैं जो मूलरूप से शाहपुर के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले वे अपने बेटे की पढ़ाई की वजह मुर्शिदाबाद में शिफ्ट ।
Leave a Reply