[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग के बरवा पट्टी टोला मे एक युवती ने एक युवक के गलत हरकतों से आजीज आकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घायल युवती को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे की रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। गांव के लोगो के माने तो युवक की गिनती होती है शरारती तत्वों मे । आरोपी मनबढ युवक खुलेआम घुम रहा है। पुलिस अधिकारी बोले होगी मामले की जांच।दोषी जाएगा जेल।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना इसी सप्ताह की बताई जा रही है । उक्त टोला निवासनी एक युवती को गांव के युवक द्वारा बार बार परेशान किया जा रहा था।जिससे आजिज आकर उसने अपने आपको एक कमरे मे बंद कर आग के हवाले कर दिया। परिजन को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ने अर्धजली तडफती युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे की उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। परिजनों द्वारा उसका दाह संस्कार कर दिया गया।परिजन गरीब असहाय है। युवक द्वारा गांव मे अभी भी घुमकर बोला जा रहा टिबोली। वहीं पुलिस परिजनो से तहरीर की इंतजार किया जा रहा है।ग्रामीणो के माने तो युवक हमेशा विवादों के घेरे मे रहता है।
Leave a Reply