जिलाधिकारी ने ग्राम कस्थूनी पूरब में चौपाल लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का किया स्थलीय सत्यापन

[object Promise]

रिपोर्ट-सैय्यद मकसुदुल हसन / हर्ष कुमार यादव

मुसाफिरखाना-अमेठी। जिला अधिकारी शकुंतला गौतम ने आज जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम कस्थूनी पूरब ब्लाक मुसाफिरखाना अंतर्गत गांव में प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर शासन द्वारा संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि इस  इस गांव की कुल जनसंख्या 1927 है तथा इस ग्राम पंचायत में 08 मजरे हैं।  इस गांव में अंत्योदय 106 तथा पात्र गृहस्थी के 297 राशनकार्ड लाभार्थी हैं।
[object Promise]
इस गांव में एक पंचायत भवन बना है। इस गांव में वृद्धावस्था पेंशन के 26, विधवा पेंशन के 27 तथा दिव्यांग के 12 लाभार्थी हैं तथा सभी  को पेंशन मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास के 47 लाभार्थी हैं तथा सभी के आवास पूर्ण हैं। इस गांव में स्वच्छ पेयजल योजना के अंतर्गत 37 हैंडपंप हैं सभी चालू अवस्था में है। इस गांव में 182 लाभार्थियों को इज्जत घर निर्माण हेतु पैसा उनके खाते में दिया गया था तथा सभी के शौचालय पूर्ण एवं प्रयोग में हैं।
[object Promise]
इस गांव में मनरेगा के अंतर्गत 7 कार्य कराए गए हैं तथा राज्य वित्त एवं 14वें वित्त के अंतर्गत 17 कार्य कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने मौजूद बच्चों से स्वेटर वितरण, ड्रेस एवं कॉपी किताब आज के बारे में जानकारी ली तथा सभी बच्चों से मिजिल्स  रूबेला टीका लगवाने की अपील किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना देवी दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरएम श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *