नई-नवेली दुल्हन ले रही थी ड्रग्स: वायरल हुआ विडियो

[object Promise]

पंजाब में युवाओं के नशे की लत और इस ओर करोड़ों के अवैध कारोबार पर जहां एक और शिकंजा कसने की बात हो रही है, वहीं अधिकारियों के बीच डोप टेस्ट को लेकर राजनीतिक घमासान भी मचा हुआ। लेकिन इन सब के बीच एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक नई-नवेली दुल्हन चिट्टा (ड्रग्स) लेती दिख रही है।

विडियो पंजाब के जालंधर का बताया जा रहा है। चिट्टा एक तरह का सिंथेटिक ड्रग्स होता है, जिसमें हेरोइन के साथ कुछ और भी ड्रग्स को मिलाया जाता है। वायरल हो रहे विडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक लड़की हाथों में चूड़ा पहने नशा कर रही है। लड़की हाथ में फोइल पेपर और मोमबत्ती है। वह इससे नशे के कश लेती दिखाई दे रही है।

लड़की के हाथों में चूड़ा देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नई-नेवली दुल्हन है। विडियो में पंजाबी में बात कर रहे एक शख्स की आवाज आ रही है, वहीं पास ही टीवी पर अंग्रेजी न्यूज चैनल भी चल रहा है।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय में पंजाब के कई इलाकों में ड्रग्स के ओवरडोज से युवकों की मौत की संख्घ्या बढ़ रही है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 1 जुलाई से प्रदेश में ‘ब्लैक वीक एगेंस्ट चिट्टा’ अभियान चलाया जा रहा है। मंत्रिमंडल ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश के लिए उठाए गए कदमों की हर दिन समीक्षा करने के लिए अवर मुख्य सचिव (गृह) एनएस काल्सी की अध्यक्षता में एक स्पेशल टास्ट फोर्स भी बनाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में ड्रग्घ्स की सबसे अधघ्कि तस्घ्करी पंजाब, मिजोरम और मणिपुर में होती है। इन राज्यों की सीमाएं पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश आदि देशों से मिलती हैं। मिजोरम में बीते चार वर्षों में करीब 48,209 टन नशीली दवाइयां जब्त की गई हैं। जबकि पंजाब में करीब 39,064 टन नशीली दवाइयां बरामद हुईं। इसी दौरान अवैध दवा तस्करों के खिलाफ दर्ज किए गए 64,737 मामले में से 21,549 मामले अकेले पंजाब में दर्ज हुए, जो सबसे अधघ्कि है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *