अगले साल इंग्लैंड के T20 विश्व कप जीतने की जोफ्रा आर्चर को उम्मीद

[object Promise]

लंदन। इंग्लैंड टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को जीतकर दो विश्व कप जीतने का इतिहास रच सकती है। इंग्लैंड ने इसी साल अपने घर में न्यूजीलैंड को नाटकीय अंदाज में फाइनल में मात दे पहली बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया था।

आर्चर ने अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ से कहा कि उम्मीद है कि हम अगले साल टी20 विश्व कप जीत सकें। हम टेस्ट चैम्पियनशिप में रैकिंग में आगे जाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम इतिहास रच सकते हैं। हमने इसकी शुरुआत कर दी है। तेज गेंदबाज ने कहा, उम्मीद है कि हम एक के बाद एक विश्व कप जीत सकेंगे। कौन कह सकता है कि हम ऐसा नहीं कर सकते।

हमारी टीम में हर कोई लगभग एक ही उम्र का है। हम काफी वर्षों तक एक साथ रहेंगे। आर्चर ने विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया था और 20 विकेट लिए थे। इसके बाद एशेज सीरीज में भी आर्चर ने बेहतरीन खेल दिखाया था और चार मैचों में 22 विकेट चटकाए थे।

आर्चर ने अपने प्रदर्शन पर कहा, मैं जानता हूं कि मुझे क्रिकेट को लेकर और मानसिकता को लेकर क्या करना है। मैं उस दौर में हूं जहां मुझे पता है कि अपने आपकी देखभाल कैसे करनी हैं। मुझे पता है कि मेरे लिए क्या चीज काम करेगी और क्या नहीं। इंग्लैंड नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी जहां वो पांच टी20 मैचों और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *