[object Promise]
रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
सुल्तानपुर। शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह सलूजा व शहर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव मोहसिन सलीम के तत्वाधान में विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में तहसील दिवस पर जिलाधिकारी महोदय की मौजूदगी में मुख्य विकास अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया।
मांगपत्र में जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को कैंटीन खुलवाकर सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराना,प्राइमरी पाठशाला अफ्लेपुर से उसरा बहादुरपुर तक की रोड का निर्माण कराना,रुद्रनगर मोहल्ले में गौरव गेस्ट हाउस के पीछे स्थित नाले को सब्जी मंडी मोड़ तक सफाई कराना व पयागीपुर से बस स्टेशन तक इ रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने किराये पर अंकुश लगाने की मांग किया गया।
इस अवसर पर जाकिर हसन वरिष्ठ कांग्रेस नेता,आसिफ जब्बिर पूर्व जिला महासचिव युवा कांग्रेस,मोहम्मद एकराम जिला उपाध्यक्ष सेवादल,महेश अस्थाना,रोशन पाल,शिवान्सु जायसवाल,शुभम सिंह,चन्दन पांडे,मनोज श्रीवास्तव सहित आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।
Leave a Reply