[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । कांग्रेस पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुदृिन ने कहा कि एक आशा की किरण है जो भारतीय जनता पार्टी के अपने ही किए गए वादों को जुमला साबित करने के बाद अंधकार में डूब गई थी । यह घोषणा पत्र देश के किसानों गरीबों बेरोजगारों के लिए एक बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आया है ।
मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष कुशीनगर मोहम्मद जय हर दिन में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह बातें कहीं । लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भी कांग्रेस की सोच स्पष्ट है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बेरोजगारी 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है वही राहुल गांधी अपने घोषणा पत्र के माध्यम से युवाओं के लिए उम्मीद लेकर आए हैं । उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो मार्च 2022 तक 22 लाख खाली पदों को भर दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत के माध्यम से 10 लाख युवाओं की भर्ती की जाएगी। युवाओं को उद्योग करने के लिए 3 साल तक किसी भी अनुमति की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।मनरेगा में 100 दिन के स्थान पर 150 दिन की रोजगार की गारंटी होगी ।यह सभी भारत में बेरोजगारी से लड़ने के लिए मील के पत्थर साबित होंगे ।
गरीबी मुक्त भारत का सपना देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने 72000 सालाना मदद करने की घोषणा की है वहीं दूसरी तरफ कर्ज़ ना लोटा पाने की सूरत में किसानों पर अपराधिक मुकदमे दर्ज नहीं होंगे ।घोषणापत्र के यह ऐसे बिंदु है जो लाल बहादुर शास्त्री की उस सपने को पूरा करता है जिसे देखते हुए उन्होंने कहा था जय जवान और जय किसान एक नई सोच और एक नई उम्मीद लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है जो आम जनमानस के लिए 2019 में बेहतर विकल्प है।
Leave a Reply