Kushinagar plane crash : उड़ान भरने के ठीक 15 मिनट बाद कुशीनगर में गिरा था फाइटर प्लेन

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : गोरखपुर एअरबेस से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर कुशीनगर के हेतिमपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नियमित अभ्यास पर निकले विंग कमांडर कटूच ने विमान से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे वायुसेना के राहत दल ने उन्हें वायुसेना के गोरखपुर केंद्र स्थित अस्पताल भिजवाया।

वायुसेना के प्रयागराज स्थित मुख्यालय के अनुसार जगुआर नियमित अभ्यास पर था। गोरखपुर एअरबेस से सवा 12 बजे उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही कुशीनगर के हेतिमपुर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास मौजूद लोगों ने आकाश में विमान को जलता देखा। इसके थोड़ी देर बाद हेतिमपुर कस्बे और छोटी गंडक नदी के बीच एक खेत में विमान जा गिरा।

इसके पहले पॉयलट विंग कमांडर कटूच पैराशूट से कूद गए थे। बताया जा रहा है कि जमीन पर उतरते वक्त उन्हें कुछ चोट लग गई। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने आकाश में वायुसेना के दो-तीन अन्य विमान मंडराते देखे। इसके कुछ देर बाद ही गोरखपुर वायुसेना केंद्र से एक हेलीकाप्टर से राहत दल मौके पर पहुंचा। दुर्घटनास्थल पर कुशीनगर के जिलाधिकारी, एसएसपी सहित वायुसेना के कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं।
दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। गोरखपुर एअरबेस से सोमवार सवा 12 बजे जगुआर ने भरी थी। करीब 15 मिनट बाद कुशीनगर के हेतिमपुर के पास एक खेत में गिर गया। विमान में आग लग गई। पॉयलट सुरक्षित है। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
अरविंद सिन्हा, विंग कमांडर/पीआरओ, प्रयागराज, एअरबेस

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *