38 घंटे का लॉकडाउन राज्य में आज शाम 4 बजे से

बोकारो से संगीता की रिपोर्ट :

कोरोना काल के दौरान झारखंड में आज पहली बार वीकेंड लॉकडाउन शनिवार शाम 4 बजे से शुरू होगा।जो सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।इस दौरान मेडिकल सेक्टर, पेट्रोल पंप, सीएनजी, एलपीजी के आउटलेट को छोड़कर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान शर्तों के आधार पर ही सुबह छह से शाम चार बजे तक मूवमेंट हो पाएगा।शाम पांच से सुबह छः बजे के दौरान अनुमन्य गतिविधियों जैसे अंतिम यात्रा,रेल हवाई यात्रा या कोविड ड्यूटी के संबंध में ही मूवमेंट की इजाजत दी गई है। लेकिन, घर से जो अनावश्यक निकलेंगें उन से पूछताछ हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *