नौकर ने बुजुर्ग को फ्रिज में डालकर कर लिया किडनैप

[object Promise]

नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश में रहने वाले 91 वर्षीय कृष्ण खोसला को उनके ही नौकर ने फ्रिज में डालकर किडनैप कर लिया। पड़ोसियों के मुताबिक वह खोसला के डांटने-फटकारने से खफा था।

इससे गुस्सा होकर वह कृष्ण खोसला को फ्रिज में डालकर ले गया। फिलहाल दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और पुलिस जोरशोर से जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली में बुजुर्ग की किडनैपिंग का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक यह मामला रविवार सुबह का है, जब नौकर कृष्ण खोसला को फ्रिज में डालकर ले गया।

मिली जानकारी के मुताबिक उसने खोसला को पहले बेहोश किया और फिर फ्रिज में डालकर ले गया। इस हाई प्रोफाइल कांड की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *