प्रतापगढ़ . आज वायु प्रदूषण के मुद्दे पर जिला फोरम प्रतापगढ़ की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में हेमंत नंदन ओझा जी ने बताया कि प्रतापगढ़ की आबो हवा लगातार ज़हरीली होती जा रही है शहर में द क्लाइमेट एजेंडा की ओर से लगवाई गई वायु गुणवत्ता सुचकांक की मशीन द्वारा नियमित हवा की स्थिति देखी जा सकती है और साथ ही उन्होंने बताया कि इस जिला फोरम द्वारा शहर में वायु प्रदुषण के प्रति लोगों को जागरूक किये जाने का प्रयास किया जायेगा और साथ ही इस समस्या से निजात हेतु शासन-प्रशासन के स्तर पर भी पैरोकारी की जाएगी.
इस अवसर पर जिलाधिकारी लो सम्बोधित एक ज्ञापन तैयार किया गया व् अंत में ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को कल दिया जायेगा .इस बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मिल कर वायु प्रदुषण से निजात पाने हेतु रणनीति तैयार की जिसमे शहर में आम जनता को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, युवाओं, बच्चों, महिलाओं को साथ ला कर इस स्वच्छ वायु के अधिकार की ओर कदम बढ़ाये जाने का प्रयास रहेगा.
जिला फोरम की बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर पाण्डेय ने किया बैठक में मुख्य रूप से रामेश्वर पाण्डेय, डॉक्टर एस वी भट्ट , प्रो पियूष कान्त शर्मा, एडवोकेट निर्भय प्रताप सिंह, संतोष मिश्र लायंस क्लब , अंजनी मिश्रा निर्भय प्रताप सिंह एडवोकेट ,एन पी मिश्रा ट्रेडयूनियन नेता नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन पाण्डेय,प्रेम शंकर पाण्डेय आदि शामिल रहे.
Leave a Reply