BJP सांसद मनोज तिवारी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (North East Delhi MP Manoj Tiwari) भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को पिछले दो-तीन दिन से हल्का बुखार आ रहा था। लक्षण महसूस होने पर उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई। उसमें वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

उधर, मनोज तिवारी ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने पिछले तीन दिन में संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है- ‘मैंने पिछले 2-3 दिन से हल्का fever महसूस किया तो आज टेस्ट कराया। मेरी #COVID-19 की रिपोर्ट positive आयी है। पिछले 2-3 दिनों में जो भी हमसे सम्पर्क में आये हैं वो अपना टेस्ट करा लें..मैं डॉक्टर के सम्पर्क में रहते हुये home isolation में हूं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *